GeneralHealthLatestNewsछत्तीसगढ़

आदि शंकराचार्य जयंती पर पुरी शंकराचार्य के शिष्यों ने किया सब्जी वितरणय।

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लाकडाऊन लागू है। जिसके चलते दैनिक कार्य करने वालों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिनतम परिस्थितियों में पूरा देश कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिये संघर्षशील है। सरकार के साथ साथ विभिन्न संगठन भी सहायता राशि एवं यथाशक्ति सहयोग प्रदान कर अपनी अहम् भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा स्थापित सुदर्शन संस्थानम रायपुर के धर्मसंघ – पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी – आनंदवाहिनी के सदस्यों द्वारा रावांभाठा रायपुर एवं आसपास के जरूरतमंदों को आज आदि शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर भिंडी , लौकी , केला , भाजी , टमाटर हरी सब्जी वितरित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से आचार्य झम्मन शास्त्री , श्रीमती सीमा तिवारी , श्रीमती गोकृति तिवारी , नरेन्द्र शुक्ला , श्रीमती किरण शुक्ला , उत्तम शर्मा , श्रीमतिसुनीता शर्मा , के० एन० मिश्रा , रंजय सिंह , संजय सिंह , शिव मिश्रा , श्रवण यादव , शिवा तिवारी , श्रवण सिंह का विशेष योगदान रहा।

Share This News