FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPolitics

आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले, जंगली जानवरों से फसल को किये गये नुकसान के मुआवजे की मांग की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिलीं। उन्होंने गॉवों के बंद रास्तों और जंगली जानवरों से फसल को किये गये नुकसान के मुआवजे की मांग की।
आप पार्टी की महिला विंग की प्रभारी एडवोकेट सरोज देउपा और विधानसभा प्रभारी सुषील खत्री के नेतृत्व में मैला गॉव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से गॉव के पैदल मार्ग भूस्खलन की चपेट में आकर बंद हो गये है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेषानी उठानी पड़ रही है। कहा कि जंगली सूअरों के आतंक से गॉववासी परेषान है। जंगली जानवरों ने मडूवा, मक्का, धान की फसल और साग-सब्जी का भारी नुकसान कर दिया है। श्री खत्री ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों को कोविड-19 की वजह से बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में फसल और साग-सब्जी से वह अपनी आजिविका चला रहे थे जिसे जंगली जानवरों ने नश्ट कर दिया है। कहा कि ग्रामीणों के आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है और उन्हें षीघ्र मुआवजा दिया जाना चाहिए। आप महिला विंग की प्रभारी एडवोकेट सरोज देउपा ने कहा कि षीघ्र ही नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो महिलाए आन्दोलन को मजबूर हो जायेंगी। ज्ञापन देने वालों में राकेष वर्मा ग्राम प्रधान तड़ीगॉव उशा देवी, बबीता मलड़ा, तुलसी देवी, जीवंती, षंकर राम, धीरज जोषी, नरेंद्र ग्वाल, संजय परिहार, विनोद कुमार मौजूद रहे।

Share This News