आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा ।
आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने ब्लांक अघ्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व एकत्रित होकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केद्र में नारेबाजी और प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार जारी है । सावित्री पंत कहा की तीन सप्ताह बीतने के बाद भी कोई शासन प्रशासन द्रारा आशा कार्यकत्रियों की नहीं सुनी जा रही है । उन्होने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नही होती है आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर धनी पाठक,विमला देवी, हेमा देवी, चन्द्रकला पंत, मीरा खनका,मुन्नी देवी, पार्वती डोबाल मंजू रावत, तारा आर्या , ,पुष्पा,सुनीता, आदि मौजूद थे ।

