इन्टरार्क कम्पनी गेट पर धरने में बैठे मजदूरों के संग मनाया होली – सुब्रत विश्वास
इन्टरार्क कम्पनी गेट पर धरने में बैठे मजदूरों के संग मनाया होली – सुब्रत विश्वास

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
रुद्रपुर पंतनगर इन्टरार्क बिल्डिंग प्रोड्क्टस प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल पन्तनगर जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड ) के मजदूरों का धरना होली के दिन भी कंपनी गेट पर जारी रहा ।श्रमिक संयुक्त मोर्चा जिला ऊधमसिंह नगर नगर से जुड़ी विभिन्न यूनियनों द्वारा इंटरार्क कंपनी के संघर्षरत मजदूरों के साथ में कंपनी गेट पर होली का त्यौहार मनाया गया । होली के त्यौहार में कहा जाता है कि दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं वही कंपनी मालिक ने गेट पर ताला लगाकर हजारों मजदूरों को रस्ते पर ला छोड़ा । होली में कंपनी मालिकों को उन्हें मजदूरों को उपहार देना चाहिए । गेट बंद कर मजदूरों का शोषण कर उन्हें रास्ते पर ला खड़ा करा । और शासन-प्रशासन इससे कहीं ना कहीं लगता है कि पूंजीवादी के सामने शासन और प्रशासन कुछ नहीं। जोशोखरोश के साथ क्रांतिकारी गीतों को गाकर और नारेबाजी व सभा कर जीत की मंजिल तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया ।होली के पश्चात संघर्ष तेज कर निर्णायक मंजिल तक ले जाने का निर्णय लिया गया ।
समाज सेवी सुब्रत विश्वास न्यायप्रिय संघर्ष के साथ में तन मन धन से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।मजदूरों का भाईचारा जीतेगा और इंटरार्क कंपनी के मालिक के अहंकार की हार होगी ।हम संघर्षरत मजदूर होली के अवसर पर यही संकल्प लेते हैं कि मजदूरों का भाईचारा जिंदाबाद था ,जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा ।
आज के होली मिलन के कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सुब्रत कुमार विश्वास जी , श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी जी,इन्टरार्क मजदूर संगठन किच्छा के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य ,क्रांतिकारी
लोक अधिकार संगठन से शिवदेव सिंह जी ,माइक्रोमेक्स श्रमिक संगठन से दीपक सैनवाल,ब्रिटानिका श्रमिक संगठन से गणेश मेहरा जी इंकलाबी मजदूर केन्द्र से दिनेश चंद्र भट्ट जी व अन्य साथियो ने होली मिलन कार्यक्रम मे शामिल हुए।

