इन्टर कॉलेज बेरीनाग का कक्षा 9 का छात्र सौरभ लापता:–

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग तहसील मुख्यालय के पास पट्टी खितौली निवासी ग्वीर से सौरभ कुमार पुत्र प्रमोद कुमार 15 वर्ष राजकीय इन्टर कॉलेज बेरीनाग कक्षा 9 वी का छात्र है। सोमवार को विधालय जाने के वाद घर वापस नहीं आया। सैारभ की माता सुनीता देवी पिता प्रमोद कुमार ने मंगलवार सुबह 7 बजे से हर दुकानों में ढूड खोज बीन के बाद व रिश्तेदारी में फोन के द्वारा पता किया । कही से सूचना सही नहीं मिलने पर दोनो माता पिता ने तहसील में रिपोर्टर दर्ज करायी। तहसीलदार रघुवीर सिंह ने बताया खितौली पट्टी पटवारी कविता प्रिया को जाच के लिए विधालय भेजा गया जहा छात्र की उपस्थित 12 दिन से विधालय में अनुपस्थित चल रहा है। छात्र की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई है।

