FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppपंजाब

ईंट उतरवाने  जा रहे युवक का रास्ता रोककर किया  हमला ,6 नामज़द मामला हुआ दर्ज  ।

ईंट उतरवाने  जा रहे युवक का रास्ता रोककर किया  हमला ,6 नामज़द मामला हुआ दर्ज  ।

जंडियाला गुर  kawaljit singh  

जंडियाला गुरु के पास गांव गुन्नौवल के रहने वाले जैदीप सिंह पुत्र तजिंदर सिंह ने थाना जंडियाला गुरु में लिखती शिकायत में बताया कि वह कृषि का काम करता है  और उसकी माता रणजीत कौर मौजूदा पंचायत मेंबर है ।उन्होंने ने बताया कि उनके गांव में चल रहे विकास कार्यों के तहत सरकारी ग्राउंड में चारदीवारी का काम चल रहा था।  25 अक्तूबर को दिन में करीब 11 बजे मेरी माता को फोन आया ग्राउंड की चारदीवारी के लिए ईंटे आई हुई हैं ।जिस पर मेरी माता ने मुझे और मेरे पिता को ग्राउंड में ईंट उतरवाने  के लिए भेजा ।जब मैं और मेरा पिता ईंटे लगवाने के लिए जा रहे थे तो ग्राउंड से करीब 100 मीटर पीछे से  रास्ते मे  बैठे लवप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह ,मनप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह ,दिलप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ,अर्शप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ,रणजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह ,बलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह सभी निवासी गांव गुन्नौवाल थाना जंडियाला गुरु ने रास्ता रोककर हमला किया।  जिससे हम दोनों को चोटें लगी ।पुलिस ने इस मामले में लवप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह ,मनप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह ,दिलप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ,अर्शप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ,बलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह ,औऱ रणजीत सिंह के खिलाफ थाना जंडियाला गुरु मे आई पी सी की धारा 323 ,324 ,326 ,341 ,452 ,148 ,149 के तहत थाना जंडियाला गुरु में मामला दर्ज कर लिया गया औऱ आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही

Share This News