उत्तरकाशी से आ रही यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
उत्तरकाशी। इस समय की सबसे बड़ी खबर उत्तरकाशी जिले से आ रही है, यहां गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग से अगोड़ा की तरफ जाते हुए एक यूटिलिटी वाहन पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ पुलिस और 108 एंबुलेंस रवाना हो चुकी है।

