उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 29 जुलाई को ।
न्यूज होम लाइव व्यूरो…
देहरादून । उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 29 जुलाई को बोर्ड के मुख्यालय रामनगर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बुधवार सुबह 11 बजे परीक्षाफल की घोषणा करेंगे।इस बार बोर्ड परीक्षा में दो लाख 71 हजार 690 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें इंटर के एक लाख 21 हजार 301 और हाईस्कूल के एक लाख 50 हजार 389 परीक्षार्थी शामिल हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाफल तैयार कर लिया गया है।

