उत्तराखंड में आज मिले 235 नए कोरोना संक्रमित: -12175 आंकड़ा…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क हैल्थ डैस्क:-
देहरादून प्रदेश में आज कोरोना के 235 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 12175 पहुंच गया है , राहत की बात है कि आज 352 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 8100 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 235 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 49 , हरिद्वार से 55 , नैनीताल जिले से 21 , उधम सिंह नगर से 21 ,टिहरी से 32,पौडी से 03,अल्मोड़ा से 03 ,चमोली से 25 ,चंपावत से 03, उत्तरकाशी से 23 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक जांच के लिए भेजे गए 229387 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 14274 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 12175 मरीजों में से 8100 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 44 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं 152 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

