उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून द्वारा एक दिवसीय सोशल मीडिया मार्केटिंग प्रशिक्षण आयोजित …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह
बागेश्वर… जिला पर्यटन विकास अधिकारी बागेश्वर र्कीति चन्द्र आर्य ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून द्वारा आयोजित ‘‘पं0 दीन दयाल उपाध्याय अथिति गृह आवास’’ (होम स्टे) संचालकों को आज जनपद बागेश्वर में मै0 स्क्वायर कम्यूनिकेशन प्रा0लि0, नर्इ दिल्ली से आये अंकित चौबे एवं आबिद अली द्वारा 01 दिवसीय सोशल मीडिया मार्केटिंग सम्बन्धी प्रशिक्षण पर्यटन आवास गृह, बागेश्वर में दिया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि कार्यक्रम में 23 होम स्टे स्वामियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया मार्केटिंग सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें होम स्टे संचालकों को यह प्रशिक्षण दिया गया कि सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हट्सएप, ट्यूटर एवं इन्स्टाग्राम आदि) की सहायता से कैसे होम स्टे का प्रचार-प्रसार किया जाय, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा देशी एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जाना सम्भव हो सके। इस मौके पर प्रबन्धक पर्यटन आवास गृह हरीश सिंह मेहरा व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किशन राम आर्या, विजय पाण्डेय, रंजना देवी, हरीश प्रसाद आदि मौजूद थे।

