FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादूनराज्य

उत्तराखण्ड में आज मिले 5654 नए कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए 4806 ,197 की मौत।

 

 

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

देहरादून राज्य में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढते जा रहा  है।  राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। वही राहत की बात है कि कोरोना मरीज तेजी के साथ स्वस्थ भी हो रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 5654 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 283239 पहुंच गया है।
इधर आज 4806 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 193496 मरीज ठीक हो चुके हैं।


शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 5654 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 1423 ,हरिद्वार से 464 , नैनीताल जिले से 1037, उधमसिंह नगर से 384 ,पौडी से 482, टिहरी से 405, चंपावत से 42, पिथौरागढ़ से 246, अल्मोड़ा 339, बागेश्वर से 138 , चमोली से 215, रुद्रप्रयाग से 51 ,उत्तरकाशी से 428 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जबकि राज्य में आज 197 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 4806 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 283239 मरीजों में से 193496 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5120 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,4623 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 8000 है। इधर रिकवरी रेट 678.32 प्रतिशत पहुंच गया है।  राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

Share This News