उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत एवं लखीमपुर खीरी कूच के दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर नारेबाजी/प्रदर्शन कर पूतला फूका।
गंगोलीहाट न्यूज:—
न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक गंगोलीहाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हयात सिंह बोरा (ब्लॉक अध्यक्ष) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत एवं लखीमपुर खीरी कूच के दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर नारेबाजी/प्रदर्शन कर केंद्र की बीजेपी सरकार/उत्तरप्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।। मुख्य रूप से श नीरज रावल( नगर युवा अध्यक्ष), किशोर कुमार( ब्लॉक उपाध्यक्ष), श्री मोहित शाह( विधानसभा सेवादल अध्यक्ष), श्री बृजेश जोशी (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), श्री विक्की गंगोला( नगर युथ महासचिव) सुरेश बिष्ट दीपक पंत प्रकाश पाठक दिनेश शाह कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।