एच0डी0एफ0सी0 बैंक का एटीएम चोरी करने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन व तार बरामद।
अकबरपुर के अन्तर्गत पटेल नगर तिराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन को शातिर बदमाशों द्वारा उखाड कर ले जाया जा रहा था जिसे जनपद पुलिस की सक्रियता से बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन लेकर भागने में असफल हुए थे। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 01.09.2019 को वादी श्री पवन कुमार मिश्रा (सुपर वाइजर , टीसीएस कम्पनी) पुत्र शिवब्रत मिश्रा निवासी चन्दापुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना को0 अकबरपुर में मु0अ0सं0-466/19 धारा-379,427,511 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
घटना को गंभरता से लेते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना को0 अकबरपुर व स्वाट/सर्विलान्स टीम द्वारा निम्न वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 18.09.2019 को बनगांव रोड नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्तगण –
1- हर्षित त्रिपाठी पुत्र विनय त्रिपाठी निवासी फूलपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2- आकाश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी अमरई थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
3- वरूण कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी हाशिमगढ़ छितौना थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
4- नवनीत सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बनगांव थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
बरामदगी –
01- एक अदद स्कार्पियो वाहन – एम0एच0 04 टी0जे0 6807 (घटना में प्रयुक्त)
02- एलम्युनियम का मोटा तार लम्बाई 08 मीटर (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारकर्ता टीम (थाना को0 अकबरपुर)
- प्रभारी निरीक्षक श्री नारद मुनि सिंह 02. उ0नि0 सन्तोष कुमार 03. उ0नि0 सूबेचन्द यादव
- उ0नि0 चन्द्रभान सिंह यादव 05. आरक्षी एजाज अहमद 06. आरक्षी रामकुमार यादव
- आरक्षी बीनू यादव 08. आरक्षी चालक विनोद यादव
गिरफ्तारकर्ता स्वाट टीम/सर्विलान्स टीम
1- उ0नि0 देवेन्द्र पाल सिंह (स्वाट टीम प्रभारी) 2- मुख्य आरक्षी विनोद सिंह 3- आरक्षी विकास ओझा
4- आरक्षी हरीकेश कुमार 5- आरक्षी प्रभात मौर्या 6- आरक्षी जावेद अहमद
7- आरक्षी अमरेश 8- आरक्षी जितेन्द्र कुमार गौड़ 9- आरक्षी विपिन कुमार राठौर थे।

