ऑटो गैराज/मोटर गैराज पूर्व निर्धारित दिवसों की भॉति प्रात: 07.00 बजे से अपरान्हन 01.00 बजे तक खुले रहेंगे:- जिलाघिकारी..
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़।जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अवगत कराया हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत सचिव चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड शासन देहरादून के आदेश के परिपालन में दिनांक 22 मार्च, 2020 की रात्रि 09.00 बजे से जनपद अंतर्गत धारा 144 लागू की गयी है, उक्त आदेश में आंशिक छूट प्रदान करते हुए, जनपद अंतर्गत अवस्थित विभिन्न ऑटो गैराज/मोटर गैराज पूर्व निर्धारित दिवसों की भॉति प्रात: 07.00 बजे से अपरान्हन 01.00 बजे तक खुले रहेंगे। जिनमें वर्तमान में प्रभावी धारा 144 का पूर्णतया परिपालन भी सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त कार्यो के संपादन के दौरान दुकान स्वामी/वाहन स्वामी तथा मोटर मैकेनिक सेवाओं को प्रदान करने के दौरान स्वच्छता, सेनेटार्इजेशन एवं सामाजिक दूरी के मानकों का परिपालन भी सुनिश्चित करेंगे। जिला मुख्यालय में माँ पार्वती ऑटो मोबाइलस टकाना,कापड़ी टायर्स टनकपुर रोड निकट पेट्रोल पंप,मीना बाजार घाट,मखोलिया टायर वर्क्स बस्ते,मां भगवती ओटो पार्ट्स कुमौड़, तथा बजरंग ओटोमोबाइल बिण के प्रतिष्ठान निर्धारित समय पर खुले रहेंगे। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तहसील क्षेत्रांतर्गत भी प्रमुख स्थानों में इन प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर निर्धारित समय पर इन दुकानों को खोले जाने हेतु अनुमति प्रदान की जाय।

