कपकोट तहसील क्षेत्र के सुमगढ़ में देर रात बारिश के बाद मकान टूटने से लाॅकडाउन में गांव लौटे प्रवासी उसकी पत्नी और बेटा की मौत

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के सुमगढ़ में देर रात बारिश के बाद मकान टूटने से लाॅकडाउन में गांव लौटे प्रवासी उसकी पत्नी और बेटा की मौत हो गई। दूसरे कमरे में सो रहे दूसरे बेटे और पिता बच गए। राजस्व विभाग कै साथ ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील कै सुमगढ़ गांव का अपावन तोक में कल रात बारिश के चलते प्रताप सिंह पंङा का मकान ध्वस्त हो गया। घर के भीतर पांच लोग सोए हुए थे। कुछ समय पहले कोरोना महामारी के बाद गांव वापस लौटे प्रताप सिंह पंङा के पुत्र गोविन्द पंङा, उनकी पत्नी खष्टी पंङा और एक माह का पुत्र हिमांशु जिंदा दफन हो गए। गोविंद का बघाबेटा दादा के साथ दूसरे कमरे में सोया था, वह दोनों बच गए।
बता दें कि रविवार की तड़के जिले में सभी जगह मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि हुई। बारिश से सबसे अधिक नुकसान कपकोट ब्लॉक में हुआ है। कपकोट ब्लॉक के सुमगढ़ गांव के इटावन तोक में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान में रह रहे तीन लोग गोविंद सिंह पांडा पुत्र प्रताप सिंह, खष्टी देवी पत्नी गोविंद सिंह व हिमांशु 8 वर्ष मलबे में दब गए। जिनकी मौत हो गयी है।

तड़के तीन बजे का समय होने के कारण घर वालों को बचने का भी मौका नही मिला। गांव वालों के अनुसार सभी एक ही परिवार के है। घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 6 बजे एसडीआरएफ, पुलिस व चिकित्सकों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण खोजबीन राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। अभी बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

उप जिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी घटना की जानकारी मिली है। खोजबीन राहत की टीम मौके पर है। तीन लोग बताए जा रहे है।

इधर जिले के सभी हिस्सों में बारिश जारी है। बारिश से सरयू, गोमती नदी उफान पर है। पुलिस ने भी नदी किनारे वाले रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया है

कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने बताया कि तीन की मौत हो गयी है। तीनों एक ही परिवार के हैं।

Share This News