FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

कल होगा रुद्रमहाभिषेक , महादेव पहनेंगे राखी।

कल होगा रुद्रमहाभिषेक , महादेव पहनेंगे राखी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नहर पारा स्टेशन रोड रायपुर स्थित श्रीनीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कल दोपहर दोपहर एक बजे श्रीनीलकण्ठ सेवा संस्था द्वारा रुद्रमहाभिषेक किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये श्रीनीलकण्ठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि हमारे संस्था द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास के अंतिम दिवस रक्षाबंधन के दिन गाजे बाजे के साथ आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय सहस्रनाम एवं रूद्रीपाठ सहित महाभिषेक किया जाता है। इस दिन एक ओर जहां महिलायें महादेव को अभिषेक के बाद राखी बांधती है वहीं दूसरी ओर पुरुष गर्भगृह में महादेव जी का पूजा एवं अभिषेक करते हैं। जिसमे 108 औषधि , 07 प्रकार के फूल के रस , 07 प्रकार के फल के रस , 07 प्रकार के रंग , सरसोतेल , भस्म , दूध , दही , शहद , घी , शक्कर , पंचामृत , गंगाजल , यमुना जल , नर्मदा जल , काला तिल , पीली सरसों , आदि से अभिषेक किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि
औषधि से अभिषेक कराने से रोगी रोग मुक्त होता है , फूल के रस से अभिषेक करवाने से घर मे खुशहाली आती है , फल के रस से अभिषेक करवाने से घर मे लक्ष्मी जी का आगमन होता है रुके हुये कार्य जल्द सम्पन्न होते है। भस्म से अभिषेक करवाने से बाहरी बाधाओं , हवाओ से सुरक्षित रहते हैं , सरसो तेल से अभिषेक करवाने शत्रु का नाश होता है। पंचामृत (दूध , दही ,शहद ,शक्कर ,घी) से अभिषेक करवाने से घर मे सुख शांति समृद्धि होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर महाभिषेक का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Share This News