किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी एक दिवसीय उपवास,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
पिथौरागढ़। किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के आह्वान पर किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगे पूरी नहीं हो जाती वह आंदोलन करते रहेंगे।
आप प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने किसानों की मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अपने घर पर बैठ कर रखा। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर बुखार है और उनकी मांगे जायज है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जी के आह्वान पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अपने घर पर कर रहे हैं सुबह 10:00 बजे से सभी कार्यकर्ता किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए घरों पर उपवास रखकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म करने की साजिश कर रही है और जब तक किसानों को एमएसपी मैं कानून का लाभ नहीं मिल जाता तब तक किसान अपनी मांगों के लिए लड़ता रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि किसानों के साथ पूरा देश खड़ा है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आम आदमी चैन से नहीं बैठेगा।

