berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कुशमाण से भिनगड़ी आ रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी एक कि मौत एक घायल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग। गणाई गंगोली के भिनगडी सड़क में कुशमाण से भिनगड़ी आ रही एक आल्टो कार UK05B4468 में अचानक असंतुलित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी जिसमे सवार अशोक कुमार पुत्र प्रेम राम ग्राम भिनगड़ी उम्र 43 वर्ष की हॉस्पिटल लाते समय मृत्यु हो गयी चालक पूरन सिंह बोरा पुत्र गुसाई सिंह उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया दोनों को गांव वासियों की मदद से अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र गणाई गंगोली ले जाया गया हॉस्पिटल में डॉ नीतू कार्की एवं डॉ संजय डालाकोटी ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया घायल पूरन सिंह का प्राथमिक उपचार कर अल्मोड़ा रेफर कर दिया मृतक अशोक कुमार पोस्ट मेन के पद में भिनगड़ी में कार्यरत था । उसके दो बच्चे हैं लडक़ी 9वी एवं लड़का 7 में पड़ता है घायल पूरन सिंह बोरा पूर्व ग्राम प्रधान भिनगड़ी डॉ नीतू कार्की ने बताया घायल पूरन सिंह के सर पर चोट है 15 टांके सर पर 3 पैर में लगे हैं 108 से अल्मोड़ा भेज दिया है।

Share This News