कृषि विभाग उद्यान द्वारा किसान कल्याण अभियान का हुआ शुभारंभ
बेगूसराय ब्यूरो / अनिकेत सिन्हा
शुक्रवार को पहाड़पुर पंचायत में मध्य विद्यालय पहाड़पुर के प्रांगण में कृषि विभाग उद्यान द्वारा किसान कल्याण अभियान 2018 का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख बलिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एवं बलिया प्रखंड उद्यान अधिकारी बलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किए। जिसमें पंचायत स० स० पहाड़पुर उप प्रमुख बलिया कृषि समन्वयक सभी एवं किसान सलाहकार उपस्थित हुए। प्रगतिशील कृषक महेंद्र यादव, हरिनंदन महतो, रामचंद्र महतो, जामुन महतो आदि ने संयोगिता किए। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक किसान को पांच-पांच आम का पौधा कुल 100 कृषकों के बीच वितरित किया गया ।

