berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कैंडल मार्च निकाल पप्पू कार्की को दी श्रद्धांजलि


न्यूज लाइव टीम कैलाश चन्याल/गोविन्द भण्डारी।

बेरीनाग। लोक गायक पप्पू कार्की की हादसे में मौत के बाद सब तरफ शोक की लहर है। बेरीनाग के स्थानीय लोगों ने जीआईसी से शहीद चौक तक कैडल मार्च निकाल कर पप्पू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग और संस्कृत कर्मी पप्पू कार्की अमर रहे के नारे लगा रहे थे। शहीद चौक पहुंचने के बाद सभी ने पप्पू कार्की के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। लोगों ने लोक गायक के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर हेम पंत,महेश पंत, मनीष पंत हेमन्त उप्रेती,धीरज बिष्ट, जीवन पाठक, इन्द्र सिह धानिक,प्रदीप महरा,जीवन धानिक,होशियार मयान,पुष्कर धानिक,सुधीर राठौर,हरीश चुफाल,हरीश बाफिला,उमेश, राजेन्द्र कठायत,नरेन्द्र रौतेला डसीला,विनोद पाठक,ललित महरा,गोपाल मेहरा,हरीश कोरंगा,विनोद, समेत सौकडो लोग मौजूद रहे।

 

Share This News