कैडर कैम्प में बसपा राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
🔷इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लगाये जनविरोधी का आरोप
अम्बेडकरनगर। मुख्यालय के जुड़वा कस्बा शहजादपुर स्थित शंशाक होटल में बहुजन समाज पार्टी की कैडर कैम्प की बैठक जिलाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक व पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव रामअचल राजभर मौजूद रहे जिनका इस मौके पर भव्य स्वागत भी किया गया।
ज्ञात हो कि महा सचिव बनाये जाने के बाद रामअचल राजभर पहली बार बैठक में शामिल हुये। इस दौरान जैसे ही बैठक में पहुॅचे दर्जनों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी मुखिया द्वारा लिये इस निर्णय का धन्यवाद दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होने प्रदेश व केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इनकी जन विरोधी नीतियों से सभी वर्ग आहत हो चुके है। बेताहा मंहगाई से चहुओर त्राहि-त्राहि मची है। विकास के नाम पर कागजी कोरम पूरा किये जा रहे है किन्तु धरातल पर कुछ भी नहीं है। पीड़ितों शोषितों द्वारा थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से फरियाद करने पर किसी का भला नहीं हो पा रहा है। अधिकारी, कर्मचारी दबंगों व अपराधियों के बचाव की मुद्रा में खड़े है। पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि देश के पीएम व सीएम झूठ बोलने में माहिर है। चुनाव में बेरोजगारो को रोजगार देने, किसानों के कर्जमाफी जैसे तमाम वायदे किये थे इनमें ही देखा जाय तो विभागों में तमाम पद खाली पड़े है और कहीं भी भर्तियां नहीं की गयी जिससे एक तरफ जहां कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं रोजगार न मिलने से शिक्षित लोगो ंके समक्ष परेशानी के सामना करने पड़ रहे है। कर्जमाफी का हाल भी बेहाल है, अभी तक तमाम किसान इंतजार में है और कृषि विभाग से लेकर डीएम के यहां चक्कर काट रहे है कि पात्र होने पश्चात् भी लाभ से वंचित कर दिया गया। उन्होने कहा कि इन सरकारों से जनता ऊब चुकी है और इसका जबाब लोस चुनाव 2019 में देंगी। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारी में हम सभी को अभी से जुटकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाना चाहिए जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को सफलता हासिल हो सके। बैठक को कई और लोगों ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

