कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम एवं यातायात नियमों आदि की दी गई जानकारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरुकता अभियान चलाया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में उ0नि0 सुरभि राणा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित GGIC बागेश्वर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उ0नि0 सुरभि राणा द्वारा स्कूली छात्राओं को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राईम/ऑनलाइन धोखाधड़ी, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून व उनके अधिकारों, बाल अपराध, नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हैल्प लाईन न0 1090, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु टोल फ्री नम्बर- 155260 व हेल्पलाइन न0- 112 तथा गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप आदि के सम्बन्ध में बताया गया।

