कोरोनावायरस के संक्रमण से 25 वें व्यक्ति की मौत।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
दिल्ली। भारत में लॉक डाउन के बाद भी लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से 25 वें व्यक्ति की मौत हो गई । जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह कोरोनावायरस से संक्रमित 25 वे मरीज की मौत हुई, इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में भी एक मरीज की कोरोनावायरस से मौत हो गई, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस कोविड-19 के अब तक 979 मामले सामने आए हैं जिसमें अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है 86 लोग ठीक हो चुके हैं । सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां 173 लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

