कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटो के गणाई गंमोली को किया लाॅकडाउन।
कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटो के गणाई गंमोली को किया लाॅकडाउन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

गणाई-गंगोली में कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव निरन्तर जारी है, जिसके प्रभाव को रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाये जा रहे है जनहित को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन ने व्यापार संघ गणाई- गंगोली के अनुरोध पर जनहित में तहसील गणाई-गंगोली बाजार अन्तर्गत सभी अतिआवश्यकीय सेवायें एवं सरकारी/गैरसरकारी कार्यालयों को छोड़कर सभी प्रकार के दुकान/प्रतिष्ठान/होटल 30.12.2020 के प्रातः 07:00 बजे से 48 घण्टे तक बन्द रखे जाने के आदेश दिये है। इस दौरान गणाई-गंगोली अन्तर्गत सभी जनमानस से यह अनुरोध किया गया है कि इस महामारी को रोकने के लिए प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग करने को कहा गया है । यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से प्रभावी है।

