न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
दिल्ली। देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4421 हुई, अब तक 114 लोगों की मौत,कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में 24, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12 और मुंबई के धारावी में दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मामले आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। इनमें 3981 सक्रिय हैं, 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 114 लोगों की मौत हो चुकी है।