कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोरोना वायरस के सम्बन्ध में अफवाह फैलान वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध आज अमित मिश्रा पुत्र भुवन चन्द्र मिश्रा उम्र- 26 वर्ष निवासी- जखेड़ा, तह0- गरूड़, बागेश्वर ने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से फेसबुक पेज Beautiful Devbhumi Uttarakhand में घर के बाहर बांयी ओर जमीन में खोदने पर कोयला मिलने व उस कोयले को पीसकर अपने माथे पर तिलक लगाने से कोरोना वायरस नहीं होने संबंधी भ्रामक पोस्ट की गयी थी। कारोना वायरस के सम्बन्ध में भ्रामक पोस्ट करने/अफवाह फैलान पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 50/20, धारा- 188 आई0पी0सी0 व 54 आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

