कोविड-19 काल में किए गए कार्यों के लिए chc कार्मिकों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरण किये गये l
कोविड-19 काल में किए गए कार्यों के लिए chc कार्मिकों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरण किये गये ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग 26 जनवरी chc बेरीनाग में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झंडारोहण कर समस्त सीएचसी बेरीनाग के अंतर्गत आने वाले एलोपैथिक और आयुष विभाग के अधिकारी कार्मिकों को कोविड-19 काल में किए गए कार्यों के लिए सभी कार्मिकों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरण किये गये एवं पारितोषिक स्वरूप उपहार भेंट किए गए. कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ पाटनी डॉ देवेश टम्टा डॉक्टर संदीप एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी, आयुष विभाग की तरफ से डॉक्टर नीरज कोहली तथा निष्ठा शर्मा कोहली डॉ रंजना आर्य समस्त फार्मेसिस्ट आशा फैसिलिटेटर आशा एएनएम स्टाफ नर्स आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट एन एस रावत द्वारा किया गया।

