क्षेत्र प्रमुख रेखा भण्डारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संम्पन्न

बेरीनाग न्यूज लाइव डिजिटल टीम:–
बेरीनाग विकास खण्ड सभागार बेरीनाग में क्षेत्र प्रमुख रेखा भण्डारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम खण्ड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत बेरीनाग की गत बैठक की कार्यवाही एव कार्यवृत्त के बारे में सदन एवं सभी आगन्तुकों को जानकारी दी गयी। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत से आये प्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से विभिन्न समस्यायें सदन के माध्यम से रखी गयी। जिसमें मुख्य रूप से विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, संबंधी समस्यायें रखी गयी।
बैठक में सर्वप्रथम गत संपन्न बैठक में सदस्यों द्वारा उठायी गयी समस्याओं एवं वर्तमान तक विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही से सदन को अवगत कराया तत्पश्चात् आज की बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। सदन में सर्वप्रथम शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा के दौरान सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की शिक्षा से संबंधित समस्याऐं रखी गयी। सदन में वर्ष 2018 में विकासखंड का माध्यामिक बोर्ड का परिणाम बेहतर होने के संबंध में खंड शिक्षाधिकारी द्वारा अवगत कराया तथा उक्त संबंध में सदन में समस्त सदस्यों द्वारा भी अवगत कराया कि उक्त परिणाम पूर्व में रखे गये अतिथि शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है इस हेतु उन्हें पुनः नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया।
सदन में ज्येष्ठ उप प्रमुख के0सी0पंत द्वारा रा0बा0 इण्टर काॅलेज बेरीनाग में अर्थशास्त्र तथा गृह विज्ञान विषय खोले जाने की मांग रखी गयी। उक्त संबंध में खंड शिक्षाधिकारी द्वारा अवगत कराया कि दोनों विषय खोले जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त सदन में विभिन्न विद्यालय भवनों की मरम्मत की मांग भी सदस्यों द्वारा रखी गयी साथ ही विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती की माॅग भी रखी गयी। उक्त संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र के समस्त क्षतिग्रस्त शिक्षा भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे तथा अध्यापकों की तैनाती करें।
विद्युत विभाग से संबंधित समस्याऐं सदन में सदस्यों द्वारा रखी गयी जिसमें ग्राम प्रधान बुडेरा द्वारा गांव में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलो की मरम्मत किए जाने की समस्यां सदन में रखी गयी। ग्राम प्रधान ने कहा कि विद्युत पोल के कारण ग्रामीणों को खतरा हो रहा है। उक्त संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही क्षेत्र में किसी कर्मचारी के माध्यम से क्षेत्र का निरीक्षण करायें तथा खतरा होने पर विद्युत पोल तुरन्त ठीक किया जाय।
सदन में ग्राम प्रधान पौसा द्वारा गांव में लगातार विद्युत ट्रांसफार्मर खराब तथा विद्युत लाईन झूलने की समस्यां रखी तथा ग्राम प्रधान वर्षायत द्वारा वि0 खण्ड क्षेत्रान्तर्गत विद्युत लाईन मरम्मत का कार्य करने की मांग रखी गयी। उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि विकासखंड बेरीनाग के अंतर्गत विद्युत लाईन मरम्मत आदि कार्य हेतु 03 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है शीघ ही समस्यां का समाधान होगा। उन्होंने अवगत कराया कि बी0पी0एल0 परिवारों के लिए सौभाग्य योजना निःशुल्क दी जा रही है। ग्राम चैकोड़ी में 25 परिवारों को विद्युत संयोजन दिए जाने का मामला एवं चैकोड़ी में लगातार विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने का मामला सदन में रखा गया। उक्त संबंध में विद्युत विभाग से आये अधिशासी अभियंता ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विद्युत ट्रांसफार्मर जो खराब हो रहा है उसके स्थान पर शीघ्र ही उक्त समस्यां के स्थाई समाधान हेतु अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
बैठक में सदन में विकास खंड क्षेत्रान्तर्गत विद्युत विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से विद्युत व्यवस्था का जो कार्य सौंपा गया है उनके द्वारा अच्छा कार्य न किए जाने तथा विद्युत व्यवस्था लगातार खराब होने का मामला सदन में रखा गया। उक्त संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता यू0पी0सी0एल0 को निर्देश दिए कि क्षेत्र में विद्युत की समस्यां के समाधान हेतु तत्परता से कार्य करें तथा ठेकेदार के माध्यम से क्षेत्रमें जो भी कर्मी तैनात किए गये है उनके फोन/मो0न0 विकास खंड को उपलब्ध करायें ताकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उक्त नम्बर दे सके।
सदन में पेयजल विभाग के संबंध में सदन में रा0इ0 काॅलेज जाबुका थल सहित क्षेत्र के विभिन्न गाॅवों में पेयजल की समस्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गयी। उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम गंगोलीहाट द्वारा अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र की पेयजल की समस्यां हेतु एक बड़ी योजना प्रस्तावित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि अगर मानकानुसार एस0सी0पी0 तथ टी0एस0पी0 में योजना बनाई जा सकती है तो इसमें भी प्रस्ताव करें। ग्राम नागला में पेयजल की समस्यां के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा सदन में मामला रखा गया। उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ने अवगत कराया कि नागला गाॅव सहित क्षेत्र के अन्य गाॅवों की पेयजल की समस्यां के समाधान हेतु 62 लाख रूपये की योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
सदन में विधायक प्रतिनिधि धीराज बिष्ट द्वारा बेरीनाग पंपिंग योजना तथा मा0 मुख्यमंत्री द्वारा घोषित रामगंगा-राई आगर-बेरीनाग पंपिंग योजना की प्रगति के बारे में जानकारी पेयजल निगम लिय जाने पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ने अवगत कराया कि बेरीनाग पंपिंग योजनान्तर्गत 80 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है तथा कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में मैकेनिकल डिविजन द्वारा कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री घोषणानुसार रामगंगा-राईआगर-बेरीनाग पंपिंग योजना के निर्माण हेतु 30 करोड़ रू0 की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गाॅवों में पेयजल की समस्यां से सदन के माध्यम से विभाग को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के जिन गाॅवों में पेयजल की किल्लत है इन गाॅवों में जाकर नयी पेयजल लाईन निर्माण एवं मरम्मत के प्रस्ताव तैयार तैयार करें ताकि तैयार प्रस्तावों को विभिन्न योजनाओं जिसमें एन0आर0डब्लूय0डी0, जिला योजना, राज्य तथा अन्य योजना में प्रस्तावित किया जा सके। उन्होंने शिक्षा तथा पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में पानी की व्यवस्था हो।
ग्राम प्रधान वर्षायत चारू पंत द्वारा वर्षायत तथा बजते की सिंचाई नहर विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की 1000 नाली बंजर होने तथा किसानों को हो रहे नुकसान की बात सदन मे रखे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग तथा खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के माध्यम से सिंचाई गूल की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बेरीनाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रान्तर्गत मनरेगा अंतर्गत जितनी भी योजनाऐं संचालित है एक सप्ताह के भीतर विभागवार समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध करानेे के निर्देश दिए।
सदन में विभिन्न सदस्यों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत माह मार्च से वर्तमान तक विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव आॅनलाईन न होने के कारण विकास कार्य अवरूद्व होने की बात रखी गयी। उक्त संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ बेरीनाग को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर मनरेगा के अंतर्गत प्राप्त कार्यों के प्रस्तावों को आॅनलाईन करना सुनिश्चित करें।
सदन में प्रधान वर्षायत द्वारा गोर-घटिया नदी में लोनिवि द्वारा निर्मित पुल में लंबे समय से पैंटिंग न किए जाने तथा बेरीनाग-वर्षायत-बजते मोटरमार्ग के निर्माण के कारण स्थानीय काश्तकारों की भूमिका, मुआवजा न मिलने का मामला रखा गया। उक्त संबंध में लोनिवि से आये अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि कार्यवाही गतिमान है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास स्तर पर तैनात समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित भ्रमण करने के साथ ही विकास खंड कार्यालय में अपना भ्रमण कार्यक्रम संबंधी सूची चस्पा करें। उन्हांेने अधिकारियों, कर्मचारियों स े जनप्रतिनिधियों तथा जनता की समस्याओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। सदन में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समय पर पेंशनरों के खातें में पेंशन धनराशि जमा करें तथा विकास खंड कार्यालय में स्थायी सहा0 समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की माॅग रखे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 01 जून से जनपद के समस्त गंावों में जाकर ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग के समस्त पेंशनधारियों का सत्यापन कर पेंशन भुगतान के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे। ताकि जिन लाभार्थियों की पेंशन खातें में जमा नही हो रही है पेंशन शीघ्र उनके खातों में जमा की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि शीघ्र ही विकास खंड बेरीनाग में स0 समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती विभाग द्वारा की जा रही है। सदन में विभिन्न सदस्यों द्वारा राशन कार्डों का शतप्रतिशत आॅनलाईन करने की मांग रखी गयी। उक्त संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गये। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा राज्य उज्जवला योजना के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विकास खंड बेरीनाग के अंतर्गत 205 परिवारों की सूची प्राप्त हुई है शीघ्र ही उन्हें निःशुल्क गैस संयोजन दिया जायेगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वह अपने क्षेत्र के ऐसे पात्र लाभार्थियों की सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें।
बैठक में क्षेत्र प्रमुख रेखा भण्डारी, मुख्य विकास अधिकारी वन्दना, ज्येष्ठ उप प्रमुख के0सी0पंत, कनिष्ठ प्रमुख दीपा कोश्यारी, विधायक प्रतिनिधि धीराज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि सतीश जोशी, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक नियोलिया, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, खंड विकास अधिकारी जीवन राम आर्या समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

