berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

गंगोलीहाट विधानसभा के गरीब मजदूर जरूरत मंदो के लिए आगे आये राज्य दर्जा मन्त्री टम्टा बाटे खाद्य किट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग ( पिथौरागढ) कोरोना वाइरस लॉकडाउन महामारी बिमारी से गरीब मजदूर जरूरत मंदो को हो रही परेशानी को देखते हुए लिए उत्तराखंड सरकार राज्य समाज कल्याण उपाध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ने अपने दो महिने की पगार गरीब जनता जरूरत मंदो के लिए खर्च करने के घोषणा की है। राज्य दर्जा मन्त्री इस वक्त हल्द्वानी में होने के बाद भी विधानसभा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष और ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष द्वारा गॉव गॉव शहर शहर जरूरत मन्दो को दैनिक सामाग्री वितरण किया जा रहा हैं, यहा बेरीनाग के देवीनगर में जरूरत मंदो को दस किलो आटा तीस लोगो को वितरण किया गया एसे ही गाणाई गंगोली, गंगोलीहाट, पाली पोखरी, सहित कई जगह जगह जरूरत मन्दों की मदद के लिए आगे आये हैं राज्य दर्जा मन्त्री फकीर राम टम्टा ने कहा जो भी जरूत मन्दों को कोई भी परेशानी हैं तो मुझे फोन कर के बता सकते हैं और नहीं तो भाजपा नगर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्षों से सम्पर्क कर के हमे तक समस्या पहुँचे तो हम हर समय मदद के लिए तैयार हैं। यहा राशन वितरण में शामिल रहे भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, महामन्त्री हरीश चुफाल, हेमन्त शाह, खडक लाल शाह, रमेश चन्द्र पन्त आदि मौजूद थे।

Share This News