न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल :–
बेरीनाग बागेश्वर कॉण्डा पडाव से बुधवार को मॉ कालिका मन्दिर गंगोलीहाट को परिवार सहित पूजा अर्चना करने गये थे। मॉ काली के मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद गॉव के सभी लोग गाड़ी में बैठक कर काण्डा के लिए वापस आने लगे तभी दर्शनीय उम्र 25 अपनी भाई के साथ बाइक में बैठ गयी, ठीक राईआगर से तीन किलीमीटर दूर पर बाइक से दर्शनीय सडक पर गिर गई। पीछे से आ रही गाड़ी से दर्शनीय को समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी ने बताया दर्शनीय के सर और दाये साइड मुह में व पैर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद लडकी को घर ले गये है।