गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 200 लीटर क्षमता का लगेगा ऑक्सीजन प्लांट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। विधायक मीना गंगोला ने विधायक निधि के अंतर्गत गंगोलीहाट विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य कार्यो हेतु 10 लाख की धनराशि एवं डिजिटल एक्सरे मशीन नैबुलाइजर मशीन, व्हीलचेयर, इनसिनेटर सामग्री के लिए 15 लाख की धनराशि स्वीकृति कर दी है। एक महीने में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।जिसका एस्टीमेट तैयार हो गया है एवं इस बीच मे इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विधानसभा गंगोलीहाट में कोविड के स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में 30 बेड ऑक्सीजन के एक महीने में तैयार हो जाएंगे।

