गंगोलीहाट: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन शुरू।
गंगोलीहाट: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट- देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पर्यावरण मित्रो का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हो गया। आज से पूरे राज्य में काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इस आशय का एक ज्ञापन नगर विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 15/ 3/ 2021 से सफाई कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान शासन से दो चक्रों में वार्ता भी हो चुकी है परंतु खेद का विषय है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओ का आज तक समाधान नही किया गया है।
कर्मचारियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 19 जुलाई से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आंदोलन में सफाई कर्मचारी शाखा गंगोलीहाट के अध्यक्ष रोहित कुमार, उपाध्यक्ष विक्की, महामंत्री अर्जुन कुमार, उपमहामंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य विजय पाल, रोनीत कुमार, आकाश कुमार, प्रवेश लाल, सोना देवी, बबली देवी, कुमारी ममता, सुमन देवी आदि शामिल थे।

