कुना (गणाई गंगोली) के ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में सेनिटाइज कराया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-

गणाई गंगोली:- 22 मई को ग्राम प्रधान कुना प्रीति वर्मा के द्वारा टीकाकरण केंद्र गणाई गंगोली, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज गणाई गंगोली, महाविद्यालय गणाई गंगोली, खेल मैदान गणाई, रामलीला मंच गणाई, उच्च प्राथमिक विद्या मंदिर गणाई गंगोली, जन मिलन केंद्र कुना और ग्राम पंचायत कुना, जोठा, धोलियाजर में सेनिटाइजर किया गया। इस दौरान प्रधान ने लोगों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। मास्क पहनने व आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई। मौके पर भगवत वर्मा , पंकज ग्वासीकोटि (सोनू) और अभिषेक वर्मा (मोहित) और आशा कार्यकर्ती सुशीला मौजूद रहे।

