FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़

गणाई गंगोली में खराब संचार सेवा से जनता परेशान।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..

गणाई गंगोली:- गणाई गंगोली में खराब संचार सेवा से जनता परेशान। जहाँ एक तरफ देश मे 5G आ गया है, जनता को डिजिटल इंडिया एवं कैश लेस इंडिया के सपने दिखाये जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील में बेहद खराब नेटवर्क 4G के चलते जनता को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतने महंगे रिचार्ज होने के बावजूद भी 4G की स्पीड नहीं आ रही है। बैंक के कई चक्कर लगाने के बाद ही जनता को कड़ी परेशानी उठाने के बाद काम हो पा रहा है। गणाई गंगोली तहसील के लोगों को खराब नेटवर्क के कारण कई असुविधाओं से सामना करना पड़ रहा है।

  1. नेट बैंकिंग एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले लोगों में खासा आक्रोश।
  2. खराब नेटवर्क को लेकर बैंक से लेन देन करने वाले लोगों में खासा आक्रोश।
  3. Online पड़ने वाले एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं में भी खासा आक्रोश।
  4. Online Game Lovers में भी नेटवर्क को लेकर खासा आक्रोश।
    यह यहाँ की जनता के साथ अन्याय है। नेटवर्क के जल्द से जल्द सही न होने की स्थिति में गणाई गंगोली की जनता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
Share This News