FEATUREDLatestNewsराजस्थान

चतुर्थ माधव सेवा सम्मान समारोह राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर जे.बी. शाह कोलेज परिसर पर 13 अक्टूबर 2019 को संपन्न


न्यूज होम लाइव व्यूरो राजेश कुुमार शर्मा

झुझुनू ब्रज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा प्रदत्त चतुर्थ माधव सेवा सम्मान वरिष्ठ राष्ट्रवादी पत्रकार व प्रकाशवान विचारक श्री पुष्पेंंद्र जी कुलश्रेष्ठ को मिला
बृज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा प्रदत्त चतुर्थ राष्ट्रीय माधव सेवा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित जेबी शाह गर्लल्स कोलेज में 13 अक्टूबर 2019 को संपन्न हुआ।
। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री
गजेन्द्र सिंह शेखावत जी ने राष्ट्रवादी पत्रकार श्री
पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ को 1 लाख रूपये का चैक , चांदी का प्रतीक चिन्ह,शॉल व श्रीफल भेंट कर माधव सेवा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के वासी वरिष्ठ पत्रकार व राजस्थान तथा भारत के
लोकप्रिय विश्वसनीय महान दैनिक अखबार राजस्थान पत्रिका के जयपुर मुख्यालय में बैठने वाले वरिष्ठ मूर्धन्य पत्रकार श्री प्रदीप जी शेखावत भाई साहब ने श्री पुष्पेंद्र जी को दिएजाने वाले प्रशस्ति पत्र का वाचन किया । श्री प्रदीप जी द्वारा प्रशस्ति वाचन के समय महान कवि श्रीरामधारी
दिनकर की पंक्तिया प्रासंगिक हो ग ई- तेजस्वी सम्मान नही खोजते गोत्र बतला कर पाते हैं जंग से प्रशस्ति अपना करतब दिखला के।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया ने की। इस अवसर पर अपने उदबोधन में वरिष्ठ राष्ट्रवादी प्रखर पत्रकार श्री पुष्पेन्द्र जी कुलक्षेष्ठ ने कहा कि हमारे संविधान के साथ जिनके द्वारा घोटाले किए जाने की आशंका हैं उन आशंकाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
आज पूरा देश कई संकटो से जूझ रहा है। संकटो के लिए कौन जिम्मेदार है इस पर समय जाया करने की वजाय संकटो का क्या हल हो ,इस पर काम होना चाहिए। सत्ता की लालसा ने राष्ट्र को दांव पर लगा दिया है। सत्ता प्राप्ती के लिए राष्ट्र के संस्थानो को ध्वस्त किया जा रहा है ।ऐसे झूठे नारे काम लिये गये जो सत्ता तक पहुंचा सकते है लेकिन राष्ट्र मजबूत नही कर सकते । हम सब को मिलकर हिंसा नही करके अहिंसक तरीके से अच्छाई का प्रसार करना है। उन्होने कहा कि
इस सरकार को संविधान की मूल कॉपी की लाखों कोपिया छपवाकर प्रसारित करनी चाहिए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा की राष्ट्र सेवा व राष्ट्र उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश सेवा के काम को एक नया अयाम देने वालो लोगो के सम्मान समारोह में शामिल होना निश्चित तोर पर दुर्लभ व सौभाग्यपूर्ण है। मंत्री शेखावत ने कहा की देश को सबसे बडा खतरा क्षेत्रवाद से है आज पूरा देश क्षेत्रवाद के दुष्परिणाम से जूझ रहा है देश में दो पार्टी सिस्टम लागू होना चाहिए। आज हम अपनी संस्कृति को भूल गये है। राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है । हम सब को मिलकर एक विचार परम्परा को अपनाना होगा देश की संस्कृति को बचाना होगा। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने की उन्होने ने कहा की राष्ट्रहित में काम करना अपने आप में सम्मान है। पुष्पेन्द्र ने आज अपनी लेखनी से समाज सेवा व राष्ट्रप्रेम को जागृत किया है। सबसे बडा विचार वो है जो देश हित के लिए सोचा जाये। उन्होने देश हित के लिए किये गये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के योगदान को भी याद किया ।
स्वागत भाषण भाजपा के पूर्व राजस्थान
प्रदेशाध्यक्ष श्री महेश शर्मा जी ने दिया।श्री नीतिन जी अग्रवाल ने आये हुए अतिथियो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। श्री मनीष जी
अग्रवाल ने अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सचिव श्री राज कुमार जी मोरवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जोधपुर कुलपति श्री लोकेश जी शेखावत व श्रीमती विद्या जी अग्रवाल श्री अनिल जी मिश्रा भी मौजूद थे। झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड ने भी सम्मारोह को सम्बोधित किया।
2024 तक देश के घर घर पहुंचेगा पानी – पत्रकार वार्ता में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा की केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तय किया है की 2024 तक देश के एक एक घर में पीने का पानी पहुंचायेंगे। राजस्थान को भी यमुना का पानी जल्द ही मिलने वाला था। इसके लिए दोनो राज्य में सहमति होकर एमआईयू साईन हो गया है लेकिन राजस्थान सरकार ने जो प्रपोजन बनाकर भेजा था जिसमें राजस्थान सरकार कैनाल के बजाय पाईन लाईन के माध्यम से राज्य में पानी लाना चाह रही है। लेकिन पाईपो की लागत अधिक होने पर राजस्थान सरकार को सुझाव दिया है कि वे दूसरा कम लागत का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें। वो जल्द ही दूसरा प्रस्ताव बनाकर भेज देंगे।

Share This News