Uncategorized

चार दिवसीय धरमघर महोत्सव  शनिवार को  रंगारंग कार्यक्रमो के साथ समापन

न्यूज लाइव टीम/गोविन्द चावला/ कैलाश चन्याल/ कुलदीप सिह:–
बेरीनाग/धरमघर चार दिवसीय धरमघर महोत्सव  शनिवार को  रंगारंग कार्यक्रमो के साथ समापन हो गया। इस मौके पर  के बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। व समापन के  मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर
संस्था ‘एकलव्य’ के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘ हमारी संस्कृति हमारी पहचान ‘  की लोक परंपराओं व हमारी कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों ने हमारे हिन्दू महीनों के अनुसार मनाये जाने वाले लोकपर्व फूलदेई, होली, हरेला पर्व के साथ छोलिया नृत्य,झोड़ा चाँचरी, जोहार मुनस्यार की संस्कृति, ग्रामीण महिलाओं के जीवन पर आधारित कार्यक्रम,नंदा राजजात यात्रा आदि पर विशेष झाँकी नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया।दर्शकों ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा ।
 कार्यक्रम का समापन पूर्व प्रधानाचार्य  कार्की नगर इण्टर कालेज हिरा सिह धर्मस्क्तु  ने किया। उन्होंने धरमघर महोत्सव को क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण के लिए मील का पत्थर बताया। इससे पूर्व एकलव्य एकेडमी, हिमालया पब्लिक स्कूल, गुरुकुल स्कूल, वीकन स्कूल , राइंका कार्कीनगर , सनगाड़, महरू डी, कराला नागिला गांव के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समापन अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल ने महोत्सव के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर जनता का आभार जताया। आने वाले वर्षों में महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की बात कही। इस मौके पर सचिव केदार महर,हरीश चुफाल, धीरज कोरंगा,
 पंचपाल, केदार महर, राजेंद्र कार्की,  मनोहर पंचपाल, उमा पंचपाल,  जीवन लाल,चेतन धर्मसक्तू,   किशन राठौर, होशियार सिह,पप्पु वर्मा,विक्रम पाँगती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केदार महर ने किया।
Share This News