जनहित याचिका ही विकल्प – सरकार फेल- डॉ गणेश उपाध्याय।
न्यूज होम लाइव व्यूरो सचिन गुप्ता
उधम सिंह नगर :पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं किसान नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में प्रदेश में अरबो रु० की फर्जी धान खरीद होने पर राईस मिलरो, आढ़तियों व घोटाले में शामिल अधिकारियों व सफेदपोश लोगों की मिलीभगत को उजागर कराने के लिए जल्द ही माननीय उच्च न्यायालय मे जनहित याचिका दायर कर जांच करायेंगे तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करायेंगे। उत्तराखंड में 9000000 कुंटल धान की तुलाई मात्र डेढ़ माह में हो गई ।जबकि सरकार ने यह टारगेट 50 लाख क्विंटल साढे 5 माह में तोलने का दिया था। जिसमें मात्र पौने आठ लाख कुंटल सरकारी तुलाई कुमाऊं मंडल में हुई। जिसका भुगतान अभी भी 1 माह 6 दिन हो गए हैं 75 करोड का नहीं हो पाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कहते हैं कि मैं 24 घंटे के अंदर किसानों का धान का भुगतान कर देंगे । जबकि आप देखिए 82 लाख कुंतल धान व राइस मिलर ,कच्चे आढती व आढती द्वारा लिया गया ।आज देख सकते हैं इतना धान कहां से आया। समझ से परे है।
जबकि उत्तराखंड में धान की पैदावार विगत वर्ष 6700000 क्विंटल थी जिसमें कि किसान अपना खाने के लिए भी और बीज के लिए रखता है। इस मामले को यथाशीघ्र जनहित याचिका हाईकोर्ट में लगाने जा रहे हैं जिससे अरबों का घोटाला हुआ है, उसका पटाक्षेप हो जाएगा। आज किसानों पर सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रु नही मिला।इसका लाभ पूरे उत्तराखंड के किसानों को नहीं मिला । सरकार की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से 1430 से लेकर 1530 ₹कुंतल के साथ में धान बेचा गया है इससे बड़ा देव भूमि के किसानों की आवश्यकता है। पूर्व मे दायर किसान आत्महत्या प्रकरण की जनहित याचिका का अगर सरकार ने संज्ञान में लेते क्रियान्वयन किया होता तो शायद इतने बड़े घोटाले होने का नौबत नहीं आती। सम्भवत: यह घोटाला उत्तराखण्ड के सबसे बड़े घोटालो मे गिना जाऐगा।

