जनाधिकार पार्टी का एक दिवसीय बैठक हुआ संपन्न

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता श्याम सुदंर कुमार:-
बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जानीपुर नवटोलिया वार्ड नंबर 20 में जनाधिकार पार्टी का एक दिवसीय बैठक मध्य विद्यालय में संपन्न हुआ। जिसका अध्यक्षता जाप के नगर उपाध्यक्ष फूलचंद पासवान ने किया। बैठक का मुख्य मुद्दा वार्ड में बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत हो रहा है। और मिट्टी तेल भी बंद है लोग मोमबत्ती खरीद कर जीवन यापन कर रहे हैं मौके पर जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद जी ने कहा अगर 48 घंटे के अंदर बिजली की व्यवस्था नहीं किया गया। तो जाप चरणबद्ध आंदोलन करेगा। मौके पर युवा शक्ति के जिला सचिव विजय शर्मा, जाप युवा परिषद के नगर अध्यक्ष सुमित यादव, जाप नगर छात्र अध्यक्ष अविनाश कुमार, विजय चौधरी, और भी कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

