LatestNewsउत्तर प्रदेश

जलालपुर अम्बेडकरनगर की बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डाक्टर छाया वर्मा के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओ का आयोजन किया।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड

विधान सभा क्षेत्र जलालपुर अम्बेडकरनगर की बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डाक्टर छाया वर्मा के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मुख्य जोन इंचार्ज माननीय त्रिभुवन दत्त जी बसपा प्रभारी आलापुर अम्बेडकरनगर।

जिला अम्बेडकरनगर के विधान सभा क्षेत्र जलालपुर की बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डाक्टर छाया वर्मा को चुनाव जिताने के लिए ग्राम सभा लवइया प्रतापपुर में त्रिभुवन नाथ के आवास पर,ग्राम सभा न्योतारा में चन्द्रभान गौतम के आवास पर एवं शनिचरी बाजार मुण्डेरा,नेवादा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मुख्य जोन इंचार्ज माननीय त्रिभुवन दत्त जी बसपा प्रभारी आलापुर अम्बेडकरनगर।पूर्व सांसद ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों को विस्तार पूर्वक बताया।बहन कुमारी मायावती जी ने जनपद अम्बेडकरनगर का पूर्णतया विकास कराया।महामाया मेडिकल कॉलेज से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज एक उदाहरण के तौर पर है।सम्पूर्ण विकास बहन जी की सरकार में हुआ।भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है,जब भी बहन कुमारी मायावती जी सरकारें रही हैं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहती थी।अपराधी या तो जेल में रहते थे या प्रदेश छोड़कर भाग जाते थे।इस लिए आप सभी साथियों से अपील करता हूं कि अब जाती पर न पाती पर बटन दबेगी हाथी पर।हाथी निशान के सामने वाली बटन दबाकर डाक्टर छाया वर्मा को भारी मतों से जिताने का कार्य करें।संचालन राम चन्द्र गौतम ने किया।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री/नेता विधान मण्डल दल बसपा माननीय लालजी वर्मा जी,सांसद माननीय रितेश पाण्डेय,जोन इंचार्ज राम सूरत चौधरी,उदयभान गौतम,प्रभारी मनोज वर्मा,दर्शन प्रसाद भारती,अजय कुमार एडवोकेट,हीरालाल गौंड,तिलक धारी गौतम,राधेश्याम यादव,अरविंद कुमार,राम सागर,लाल बहादुर,राजेश गौतम,कविलास भारती,गुड्डू चौबे,जुग्गीलाल गौतम एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This News