जवाहर लाल नेहरु ने कहा था कि वे एक्सीडेंटल हिंदू हैं, आज उनकी चौथी पीढ़ी उन्हें झुठला रही है- योगी आदित्यनाथ
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः–
राजनांद गांव जवाहर लाल नेहरु ने कहा था कि वे एक्सीडेंटल हिंदू हैं, आज उनकी चौथी पीढ़ी उन्हें झुठला रही है- योगी आदित्यनाथ-* नगर निगम मैदान में आयोजित भाजपा के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी जवाहर लाल नेहरु ने कहा था कि मैं एक्सीडेंटल हिंदू हूं। आज उनकी चौथी पीढ़ी मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। आज उनकी चौथी पीढ़ी जवाहर लाल नेहरु की बातों को झुठला रहे हैं।
यही राहुल गांधी की कांग्रेस है जिसने कोर्ट में कहा था कि अयोध्या के फैसले को 2019 के बाद फैसला लेने की अपील की। आखिर कांग्रेस ने ऐसे अर्नगल बात कहने वाले कपिल सिब्बल पर क्या कार्रवाई की। कांग्रेस ने सामाजिक ताना-बाने को खत्म कर दिया। कांग्रेस ने जाति, भाषा के नाम पर समाज को बांटा। कुछ लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत नहीं देख सकते। कुछ लोग भारत का विकास नहीं देख सकते।

