berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में होटलों रेस्टोरेंटों में हुई छापेमारी।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए एसडीएम खुशबू पांडे के निर्देश पर बेरीनाग बाजार में स्थित होटलों और रेस्टोरेंटों में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहाँ पर दो दर्जन होटलों और रेस्टोरेंटों में छापेमारी की गई।खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए सभी होटल और रेस्टोरेंटों संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक भाष्करानंद पंत स्टोर कर्मी विक्रम शाह सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

Share This News