FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढ

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा गुरुवार देर सायं जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क –

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा गुरुवार देर सायं जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने ठंड को देखते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे अलाव व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय,सिल्थाम चौक,रोडवेज बस स्टैंड,
केएमओयू बस स्टैंड,कुल 5 स्थानों में अलाव जलते पाए गए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर के अन्य स्थानों में भी नियमित अलाव जलाए जाय,तथा स्वयं अधिशासी अधिकारी प्रत्येक दिन सायं काल में नगर का भ्रमण कर इन स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण भी करें। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह भी सायंकाल में अपने क्षेत्रान्तर्गत अलाव जलाए जाने की व्यवस्था कराते हुए स्वयं निरीक्षण भी करें।


नगर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय पहुँचकर विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से वार्ता करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीज के साथ एक से अधिक व्यक्तियों के आने तथा अनावश्यक भीड़ को रोके जाने हेतु भी जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश दिये,ताकि चिकित्सालय में रात्रिकाल में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा किसी भी इमरजेंसी केस दुर्घटना आदि के मामलों में तत्काल रिस्पोंस कर उपचार प्रारम्भ किया जाय,ताकि व्यक्ति की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि रात्रिकाल में चिकित्सालय में नशे की स्थिति में आए हुए व्यक्ति को चिकित्सालय में प्रवेश न करने दिया जाय। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाय। उन्होंने कहा कि रात्रि में पुलिस भी लगातार नगर क्षेत्र में गस्त करें। भ्रमण के दौरान तेज रफ्तार व नशे की हालत में वाहन चला रहे विभिन्न बाइकर्स का भी चालान एआरटीओ द्वारा किया गया।
नगर भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर तुसार सैनी,एआरटीओ नवीन सिंह, सफाई निरीक्षक नगर पालिका सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Share This News