FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपनल कार्मिकों का 10 माह से नहीं हुआ वेतन भुगतान, जिलाधिकारी को ज्ञापन पर …

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह

बागेश्वर… मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0पी0त्रिपाठी ने अवगत कराया हैं कि जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपनल के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु कार्यरत कार्मिकों का 10 माह से वेतन का भुगतान न होने के संबंध में कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी को दियें गयें ज्ञापन पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए महानिदेशक स्वास्थ विभाग से संपर्क कर पत्राचार किया गया। जिसके क्रम में स्वास्थ महानिदेशालय द्वारा जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात उपनल कार्मिकों के लिए बजट का आवंटन जारी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में कार्यरत उपनल कार्मिको के वेतन हेतु कियें गयें विशेष प्रयासों के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उपनल कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय हैं जिला प्रशासन द्वारा जहां एक ओर लगातार यह प्रयास किया जा रहा हैं कि लोंगो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मिलें वहीं दूसरी ओर स्वास्थ सेवाओं में लगें कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं का निदान तत्परता से किया जाना भी सुनिश्चित किया जा रहा हैं, ताकि वे दृढ इच्छाशक्ति एवं उर्जावान रूप में अपने कर्तव्यों को निर्वहन कर सकें।

Share This News