LatestNewsबागेश्वर

जिले की संचार सेवाएं लडखड़ाई

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–

…बागेश्वर… विगत काफी समय से जिले की संचार सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। विभाग की लापरवाही के कारण सेवाएं दुरूस्त नहीं हुई हैं। जिस कारण उपभोक्तओं में रोष पनप रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।जिला मुख्यालय, कांडा, भराड़ी, काफलीगैर, कपकोट, कांडा, धरमघर, गरुड़ में विगत कई दिनो से संचार सेवाएं लड़खड़ाई हुई है। जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बीएसएनएल, आईडिया, वोडाफोन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेवाओं के ठीक ढंग से कार्य न करने के कारण उपभोक्ताओं को ऑनलाईन प्रमाण पत्र बनवाने, बैंकिंग कार्यों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता महेश सिंह, शेखर चंद्र, फकीरराम, आशादेवी, सुषमा, लीला देवी ने कहा यदि शीघ्र विभाग संचार सेवाओ को ठीक नही करता है तो उनको आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर वीसी लोहनी ने कहा कि शीघ्र सेवाओं को ठीक कर लिया जायेगा।

Share This News