जुगनू कैसे और क्यों चमकते हैं? ✨
जानकारी…..
जुगनू कैसे और क्यों चमकते हैं? ✨
न्यूज होम लाइव नेटवर्क….
शरद ऋतु में अमूमन आसमान साफ रहता है।बारिश की बूदों से वायुमंडल के भारी कण, गैसे व एयरोसोल कम होते है।परिणामस्वरूप सूरज की रोशनी,विकिरण की प्रदीप्ति ज्यादा होती है। जिससे वायुमंडल की आभा स्वस्छ व स्पष्ट दिखती है।रात में टिमटिमाते टारे न सिर्फ वैज्ञानिको के आकर्षण व खोज का केंद्र बनाते है, बल्कि रात के घुप्प अंधेरे को चीरते हुए धरती के तारे आम आदमी के लिए भी कौतूहल बने रहते है।
आइए जानते है टिमटिमाने वाले यह प्रकाश कीड़ा यानी जुगनू का राज क्या है।
जुगनू अपने पर्यावरण मे पाए जाने वाले विशेष प्रकार के जीव है, ये रात्रिचर होते हैं मतलब ज्यादातर ये रात में ही देखे जाते हैं, तथा क्लासिफिकेशन मे इनको इन्सेक्ट यानि कीट की श्रेणी में रखा गया है इनमें खास बात ये है कि ये अपने शरीर से एक विशेष प्रकार की चमक पैदा करते हैं इनके इस लक्षण से ये सबको आकर्षित करते हैं,लेकिन क्या आपको पता है कि ये चमक कैसे पैदा होती है, चलिए जानते हैं
शुरुआती दौर मे माना जाता था कि जुगनू की चमक फास्फोरस की वजह से होती है लेकिन बाद में रिसर्च के अनुसार पता लगा कि ये चमक कुछ रासायनिक क्रियाओं के पश्चात् उत्पन्न होती है, ये रासायनिक क्रिया डाइजेसन से सम्बन्धित होती है, इनमें दो प्रोटीन मुख्य रूप से भाग लेती है ल्यूसीफेरस और ल्यूसीफेरिन, लेकिन ये तबतक चमक नहीं पैदा कर सकते जबतक ये पदार्थ आक्सीजन के सम्पर्क मे नही आते,
जब ये ये पदार्थ आक्सीजन के के सम्पर्क मे आते है तब जुगनू वाली चमक पैदा होती है,कुछ जीवो मे इन प्रोटीन के साथ कुछ सहायक तत्व भी चमक पैदा करने मे भूमिका निभाते हैं जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि, इस प्रकार की चमक की क्रिया को बायोल्यूमिनेंस कहते हैं,और इस प्रकार की रोशनी को ठंडी रोशनी कहते है
केवल जुगनू ही नहीं इस प्रकार की चमक नहीं पैदा करते, और भी बहुत सारे जीव है जो इस प्रकार की चमक पैदा करते हैं, कई जलीय जीव जैसे मछली तथा बैक्टीरिया, शैवाल कवक आदि जैसे हजारो प्रकार के जीवो जातियाँ पाई जाती है जिनमे बायोल्यूमिनेंस पाया जाता है!
प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल” उत्तराखंड
(लेखक भौतिक शास्त्र व विज्ञान संबंधी खोजो के प्रचारक व जानकर है और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत है।)


