LatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

जोनल, सैक्टर, रिटर्निग अधिकारी व सहायक रिटर्निग अधिकारियो को मतदान सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया

 

न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पाडेः-

रूद्रपुर 13 नवम्बर- नागर निकाय निर्वाचन को पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए आज दूसरे दिन जेसीज पब्लिक स्कूल मे नगर पालिका परिषद खटीमा, सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ व नानकमत्ता मे मतदान कराने हेतु 219 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल, सैक्टर, रिटर्निग अधिकारी व सहायक रिटर्निग अधिकारियो को मतदान सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिको को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। इसे निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने मे अधिकारियो व कर्मचारियो का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने कहा पूर्ण पारदर्शिता से मतदान कराना हम सभी का कर्तव्य है, इसमे किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करे। प्रशिक्षण मे जहां पर कोई शंका हो रही है उसका समाधान अवश्य करा ले ताकि मतदान के दिन कोई परेशानी न हो। उन्होने कार्मिको से कहा छोटी-छोटी चीजो मे लापरवाही व जल्दबाजी न करे। उन्होने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को निर्देश देते हुए कहा जो पहले गल्तियां हुई है उनके बारे मे भी कार्मिको को बताये ताकि उनमे सुधार किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा नागर निकाय निर्वाचन हेतु सभी जोनल, सैक्टर, आरओ, एआरओ व अन्य अधिकारियो का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये ताकि सूचनाओ का आदान प्रदान आसानी से किया जा सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चैहान ने कार्मिको से कहा जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे ंरूची पूर्वक सीखे। उन्होने कहा आयोग द्वारा उन्हे जो पुस्तक उपलब्ध कराई गई है उसका बारीकी से अध्ययन कर ले। उन्होने कहा सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करे। उन्होने बताया हर बूथ मे 01 पीठासीन अधिकारी, 03 मतदान अधिकारी पुरूष व 01 मतदान अधिकारी महिला की नियुक्ति की गई है। उन्होने कहा निर्वाचन हेतु कार्मिको को जो सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी उसे चेक लिस्ट से मिलाये जाए साथ ही छोटी-छोटी चीजो मे अधिक ध्यान दे। उन्होने कहा जिन कार्मिको की ड्यूटी मतदान मे लगाई गई है व 15 तारीख को सम्बन्धित आरओ के कार्यालय मे 03 बजे से 05 तक अपना पोस्टल बैलेट डाल सकते है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारियां उपलब्ध कराई गई। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण हिमांशु जोशी ने मतदान के दिन मतपेटी तैयार करना, मतपेटी सील करना, मतपत्र लेखा तैयार करना, विभिन्न प्रपत्रो को भरे जाने, शुभनक चिन्ह प्रयोग किये जाने के साथ ही पीठासीन अधिकारियो द्वारा भरी जाने वाली डायरी व अन्य मतदान सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। सह प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण रवि मेहता, विद्या सिंह सोमनाल द्वारा प्रपत्रो को भरने व मतपेटियो मे सील लगाने आदि की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरओ युक्ता मिश्र, निर्मला बिष्ट, विजयनाथ शुक्ल, प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय सिंह, सह प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण रवि मेहता, विद्या सिंह सोमनाल सहित जोनल मजिस्ट्रेट व सैक्टर मजिस्टेªट उपस्थित थे।

Share This News