FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhand

डंपर ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मासूम बच्चे की मौके पर मौत

डंपर ने 7 साल के बच्चे को कुचला जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत ।
—

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने 7 साल के बच्चे को कुचल दिया जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया, डंपर पर पथराव भी किया गया मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में लिया फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक राजपुरा गौला गेट किनारे रहने वाले बच्चे अक्सर खेलते हैं आज भी 7 साल का एक बच्चा गौला में खेल रहा था कि इस दौरान खनन वाहन में लगे डंपर ने बच्चे को कुचल दिया और बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है उधर आसपास के लोग एकत्र होकर आक्रोशित हो गये उन्होंने डंपर पर पथराव किया इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Share This News