डीडीहाट की एससीएसटी फैडरेशन गरीब जरूरत मन्द लोगों को बाटा राशन….
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
डीडीहाट/बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन के चलते एस सी एस टी इंप्लायज फैडरेशन डीडीहाट कनालीछीना संयुक्त शाखा के प्रथम चरण में दोनों विकास खंडों के 86 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के रूप में दस किलो आटा, इच्छानुसार दाल, एक लीटर तेल, सब्जी के साथ -साथ आर्थिक सहयोग के रुप में धनराशि भी वितरित की जा चुकी है । साथ ही दूसरे चरण में संगठन ने जरूरत मंद लोगों को एक दिन की दैनिक मजदूरी आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान करने का फैसला किया गया है। जो शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है, इस कोरोना वाइरस महामारी बिमारी में एससीएसटी फैडरेशन के गोविन्द राम आर्या प्रभारी प्रधानाचार्य रा इ का बगड़ीहाट अध्यक्ष एस सी एस टी इंप्लायज फैडरेशन डीडीहाट , कनालीछीना संयुक्त शाखा ,काशी राम गौतम प्रदेश सचिव फैडरेशन ,कुंदन आर्या उपाध्यक्ष एस सी एस टी फैडरेशन डीडीहाट ,कनालीछीना शाखा , गणेश सिंह खून्नू महासचिव, हरीश कुमार , सक्रिय सदस्य, भूपेन्द्र आर्या सलाहकार,मोहन राम टम्टा सेवानिवृत्त अध्यापक एवं उनकी धर्म पत्नी लीला देवी ग्राम-कफलौली(सिंगाली) ने 1000₹ के साथ लाकडाउन अवधि में दो गरीब परिवारों को गोद ले लिया ।

