तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर जिससे दो व्यक्तियों की हुई मौत।
तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर जिससे दो व्यक्तियों की हुई मौत।

जंडियाला गुरु kawaljit singh।
बीते दि राहुल चौहान निवासी जंडियाला गुरु और कुलदीप अरोड़ा उर्फ बंटी निवासी अमृतसर जो अपनी गाड़ी PB08EK9534 पर सवार होकर लुधियाना से अमृतसर वापस आ रहे थे। जब वह गुराई के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का कनेक्टर वाली साइड वाला टायर पंचर हो गया जिस को बदलने के लिए उन्होंने गाड़ी को साइड में किया इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्राले ने गाड़ी को टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी 100 मीटर दूरी तक घसीटी गई। टायर बदल रहे राहुल निवासी जंडियाला गुरु की उम्र 18 साल थी और कुलदीप अरोड़ा उर्फ बंटी की उम्र 40 साल थी जब उनको अस्पताल लाया गया उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक बंटी अपने पीछेअपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। स्थानिक पुलिस ट्राले और ड्राइवर को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राहुल की माता ने बताया कि मेरा बेटा चार-पांच दिन से लगातार बोल रहा था कि मा मेरे साथ कोई ऐसी घटनाएं हादसा होने वाला है। दोनों दोस्तों की लाशों को सिविल हॉस्पिटल जम्मू पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

