FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते आरोपी करन डेकाटे गिरफ्तार।

रिर्पोट अखिलेश द्विवेदी रायपुर

रायपुर:- थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महोबा बाजार अण्डर ब्रीज के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति को शराब बिक्री करते पाया गया। जिस पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम करन डेकाटे निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर का होना बताया। टीम द्वारा आरोपी करन डेकाटे को अवैध रूप से शराब बिक्री करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 36 पाव देशी शराब कीमती लगभग 3,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 96/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया। गिरफ्तार आरोपी – करन डेकाटे पिता स्व0 प्रीतम डेकाटे उम्र 18 साल निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर।

Share This News